Thursday, April 24, 2025

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय दो तस्करों से 51 किलो गांजा बरामद

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को सीआरटी/स्वाट-2 टीम व थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस 51 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

गाजियाबाद में जिला कोर्ट में जिला जज के साथ बदतमीजी, पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, मामला तूल पकड़ा

 

[irp cats=”24”]

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आज एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त देवराज उर्फ देवा पुत्र विकल निवासी सलारपुर को गंगा शॉपिंग काम्पलैक्स के पास बने पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 2 बैग में 50 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 12.50 लाख रूपये) बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो अवैध गांजा की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करता है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त से बरामद हुए गांजा के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

 

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से गांजा तस्करी करने वाला फैजान पुत्र अब्दुल हसन निवासी गोयल कॉलोनी गेझा रोड भंगेल को सेक्टर-27 से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

 

उन्होंने बताया के गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस के आला अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी के अनुसार आरोपी ने अपने गैंग से जुड़े कुछ लोगों का नाम बताया है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय