Tuesday, April 15, 2025

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले आरोपित भीकाराम जलाराम बिश्नोई (35) को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के हवेली इलाके से गिरफ्तार किया है। भीकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी हैं। पुलिस आरोपित को कर्नाटक से मुंबई ला रही है।

पुलिस को अनुसार, सोमवार को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आरोपित ने मैसेज भेज कर कहा था कि “अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हम उन्हें मार देंगे। हमारा गिरोह अब भी सक्रिय है।”

संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। इस धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक के हवेली इलाके भेजा गया था। इसलिए मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक जाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है - तेजस्वी यादव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय