Wednesday, May 21, 2025

मुंबई के बुलढाणा जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 21 घायल

मुंबई। बुलढाणा जिले में मुंबई-नागपुर हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे निजी ट्रैवल कंपनी की दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। घटना में 21 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इससे घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने क आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ से हिंगोली जा रही थी। जबकि दूसरी बस नागपुर से नासिक की ओर जा रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नागपुर से नासिक जा रही बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं। घटना की जांच जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय