Saturday, April 26, 2025

दिल्ली में शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली।  दिल्ली के शास्त्री पार्क में शुक्रवार को एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दम घुटने से एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को शास्त्री पार्क थाने में सुबह करीब 9 बजे एक कॉल मिली कि शास्त्री पार्क के मजार वाले रोड पर माछी मार्केट के पास एक घर में आग लग गई है।

अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जलने और दम घुटने से छह लोगों की मौत हुई, जिनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

[irp cats=”24”]

अधिकारी ने कहा, 15 वर्षीय लड़की सहित दो लोगों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जलती हुई मॉस्किटो क्वायल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिसके चलते आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, जहरीले धुएं के कारण लोग बेहोश हो गए और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय