Friday, April 25, 2025

फिलीपींस में आग लगने से 7 की मौत, 60 से अधिक परिवार बेघर

मनीला। फिलीपींस के रिजाल प्रांत में एक आवासीय समुदाय में आग लगने से दो साल की एक लड़की और 12 साल के एक लड़के सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तायटे कस्बे में शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे से पहले आग लग गई और घने आबादी वाले इलाके में तेजी से फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में 40 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अपने घरों में फंस गए थे और शव रसोई के फर्श और बाथरूम के अंदर पाए गए। आग ने 60 से अधिक परिवारों को बेघर कर दिया। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय