Friday, October 4, 2024

नोएडा के एक्सप्रेसवे समेत अन्य जगहों पर हुए सड़क हादसे 7 लोगों की मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तेज प्रताप शर्मा ने थाना एक्सप्रेसवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बड़े भाई बीरबल कुमार शर्मा बाइक पर सवार होकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहे थे, तभी एडवांट बिल्डिंग के पास उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

 

थाना फेस-2 के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि योगेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके ट्रैक्टर-ट्राली में सेक्टर-135 के पास टक्कर मार दिया। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बीटा-दो क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। वहीं विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है।

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव के रहने वाले कुशल पुत्र जयपाल उम्र 50 वर्ष यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहा था। चुहड़पुर अंडरपास के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

 

वहीं विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में यतेन्द्र कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अनस तथा नरेश नामक दो युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रामपाल तथा ब्रह्मपाल नामक दो लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय