Monday, February 24, 2025

देश में कोरोना के 7,830 नए मरीज, 24 घंटे में 11 की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 11 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 4,692 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,42,04,771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 3.65 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 441 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,14,242 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.32 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय