Wednesday, May 22, 2024

नोएडा में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों से पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध गांजा और शराब बरामद किया है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी श्रीमती सरिता मलिक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया इसकी गिरफ्तारी शिवनादर स्कूल चौराहे के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक संदीप कुमार ने एक सूचना के आधार पर संतोष नमक व्यक्ति को छपरौली के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 45 पव्वा हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने श्रीमती मीना पत्नी शौकत को सेक्टर-9 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त थी। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-10 के पास से त्रिभुवन और अजय नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से 45 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक है। उन्होंने बताया कि फैसल नामक एक युवक को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर 16 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गस्त के दौरान विश्वजीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-62 के पास से हुई है। इसके अलावा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जय सिंह बिष्ट है। उन्होंने बताया इसकी गिरफ्तारी छलेरा गांव के पास से हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय