Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 92 वर्षीय कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक 92 वर्षीय कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लुक्सर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रामटेक पुत्र बलजीत उम्र 92 वर्ष को जनपद गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में निरुद्ध किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई तथा उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया की विधि अनुसार इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय