Saturday, May 10, 2025

आठ मंडल अध्यक्षों के लिए आठ महिलाओं समेत 96 कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर में आठ मंडलों के अध्यक्ष चुनने को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ महिलाओं समेत 96 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन भरे। भाजपा नेतृत्व आम सहमति से मंडल अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगा है। इसके बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के मंडलों में अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन चलने वाली चुनाव प्रक्रिया में पहले दिन आठ मंडलों के लिए नामांकन पत्र भरे गए हैं। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, मेरठ महानगर के जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई इस दौरान उपस्थित रहे। सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा और राखी त्यागी ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। आठ मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए 96 नामांकन पत्र जमा हुए, जिनमें आठ महिलाएं शामिल है।

जागृति विहार में चार महिलाओं समेत 23,  कंकरखेड़ा मंडल में दो महिलाओं समेत 18, मुल्तान नगर में 17, छावनी में एक महिला समेत 11,शास्त्रीनगर में एक महिला समेत दस, ब्रह्मपुरी मंडल में आठ,अग्रसेन मंडल में छह और पल्लवपुरम मंडल में तीन कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

 

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा से ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया है। यह चुनाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में यह चुनाव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बचे आठ मंडलों के चुनाव 13 दिसंबर को कराए जाएंगे। इसके बाद पार्टी आम सहमति बनाकर चुनाव परिणाम घोषित करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय