Saturday, April 19, 2025

शर्मनाक- 6 महीने की मासूम से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, दरिंदा चाचा गिरफ्तार

हमीरपुर। हमीरपुर में मासूमों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज शुक्रवार को छह माह की बच्ची के साथ सगे चाचा ने दरिंदगी की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आनन फानन इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दरिंदे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में आज छह माह की बच्ची घर के बरामदे में थी। तभी सगे चाचा ने उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। बच्ची की रोने की आवाज पर मां दौड़कर मौके पर पहुंची तो दरिंदे ने घटना को अंजाम देने के बाद मां के साथ मारपीट भी कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आननफानन बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची। हालत गंभीर होने पर बच्ची को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत बिगडऩे पर डाँक्टरों ने मेडिकल कालेज उरई के लिए बच्ची को रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चाचा अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि इससे पहले मौदहा क्षेत्र में एक चार साल के बच्चे की कुकर्म कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव नदी में फेेंक दिया गया।

एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुस्करा की सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां हालत बिगडऩे पर बच्ची को पुलिस टीम के साथ उरई मेडिकल कालेज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में सीसीएसयू सीनेट बैठक में विधायकों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय