Saturday, April 12, 2025

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपनी पत्नी समेत नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर किया मतदान

नयी दिल्ली -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर मतदान किया।

श्री धनखड़ सुबह अपनी पत्नी के साथ नॉर्थ एवेन्यू स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान करने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा कि सोच-समझकर किया गया मतदान लोकतंत्र को मज़बूत बनाता है।

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की ऑक्सीजन बताया। उन्होंने कहा कि मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र का ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है और मतदान सब अधिकारों का मूल है।

श्री धनखड़ ने कहा कि मतदान से सर्वोपरि कोई अधिकार नहीं हैं और प्रजातन्त्र का महत्व तब है, जब हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से , देश के लिये करे। इसी से प्रजातन्त्र फलता, फूलता और विकसित होता है।

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने 1.5 लाख रुपये खर्च किए

उन्होंने कहा, “भारतवर्ष दुनिया में एक मिसाल है। यह सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे मजबूत लोकतंत्र, सबसे जीवंत लोकतंत्र, जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व है, मतदान से ही जाहिर होता है, ये बेशकीमती अधिकार भारत के हर नागरिक को मिला है।”

श्री धनखड़ ने कहा कि भारत जब आज़ाद हुआ तो हर वयस्क व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया। दुनिया की बहुत बड़ी और पहले आज़ादी प्राप्त करने वाली प्रजातान्त्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, “आज के दिन को मैं प्रजातान्त्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा उत्सव मानता हूँ।”

यह भी पढ़ें :  ट्रेड टैरिफ चुनौतियों के बावजूद भारतीय स्टार्टअप का भविष्य सुरक्षित: फाउंडर्स

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर, जताई उम्मीद-बनेगी कमल की सरकार

उप राष्ट्रपति ने कहा कि मतदान के लिए चुनाव आयोग व्यवस्था का विश्व कायल है। तकनीक से त्वरित गति से मतदान का नतीजा सार्वजनिक रूप से घोषित होता है। दुनिया इसकी सराहना कर रही है।

उन्होंने कहा, “आज के दिन सभी को मेरी शुभकामनाएं और सभी को आह्वान करता हूँ कि अपने मत का दान अवश्य करें। प्रजातान्त्रिक महायज्ञ के इस महाकुंड में अपने मत के दान को देकर अपनी आहुति दें, ये बहुत बड़ा जो महायज्ञ है प्रजातंत्र का, इसकी पूर्णाहुति इसी मतदान से होती है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय