Sunday, April 13, 2025

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर, जताई उम्मीद-बनेगी कमल की सरकार

नयी दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद बुधवार को विभिन्न मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल के नतीजों को देख कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में खुशी का माहौल है और पार्टी ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगली सरकार उसी की बनेगी।

मुजफ्फरनगर में युवती से छेड़छाड़ करने वाला मनचला वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

एग्जिट पोल के नतीजों के प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,“मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है।दिल्ली से आप-दा जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।”

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने भाई सिद्धार्थ की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

वहीं, नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा,“यह तय है कि आठ फरवरी को कमल खिलेगा। हम दिल्ली में सुशासन, स्वच्छ यमुना और रोजगार देंगे। श्री अरविंद केजरीवाल को पूरा भरोसा है कि वे हार रहे हैं।”

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर श्री वर्मा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हैं।

कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,“यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर है। दिल्ली की जनता विकास चाहती है, जैसे श्री मोदी के नेतृत्व में देश के बाकी हिस्सों में विकास हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा रणनीति ने फल दिया है। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।”

यह भी पढ़ें :  नोएडा में पुलिस ने गांजा, शराब, असलहा व चोरी की बाइक के साथ 16 बदमाश पकड़े
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय