Tuesday, May 6, 2025

संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताकर आम आदमी पार्टी का मेरठ कलेक्ट्रेट पर हंगामा

मेरठ। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मेरठ में कलेक्ट्रेट पर हंगामा कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन किया है।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई। 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जबकि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों ने 14 बार ईडी को बयान दिए। लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया।

सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। आरोपी को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया। अचानक से ईडी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर आरोपियों को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया l

संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई थी। उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है। सांसद लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है। सरकार से सवाल पूछते रहे है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय