Sunday, May 19, 2024

साइकिल से यमुना ब्रिज पर पहुँचे एसएसपी, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कैराना। कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक व तैनात पुलिसकर्मियों की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अभिषेक साइकिल पर सवार होकर कैराना यमुना ब्रिज पर पहुँचे।

एसएसपी ने साइकिल से सीमा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्था जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शनिवार की प्रातः एसएसपी अभिषेक शामली से साइकिल चलाकर निरीक्षण करते हुए पन्द्रह किलोमीटर हरियाणा व यूपी के बॉर्डर पर यमुना ब्रिज पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे।

साइकिल भृमण पर एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। एसएसपी के निरीक्षण की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

एसएसपी ने यमुना ब्रिज पर मौजूद सीओ अमरदीप कुमार मौर्य से कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी की जानकारी जुटाई। इस दौरान हरियाणा की ओर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या अधिक रहने के कारण अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एसएसपी साइकिल से वापिस शामली की ओर लौट गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय