Wednesday, May 21, 2025

रितु माहेश्वरी बनी गौतमबुद्धनगर की डीएम

ग्रेटर नोएडा। आईएएस रितु माहेश्वरी को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर डीएम (जिलाधिकारी) के पद पर नियुक्त किया गया।

दरअसल, आईएएस सुहास एलवाई टूर्नामेंट खेलने के लिए स्पेन गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी का चार्ज मिला है। जब तक सुहास एलवाई वापस नहीं आएंगे, तब तक आईएएस रितु माहेश्वरी डीएम का पद संभालेंगी।

आपको बता दें कि 44 वर्षीय ऋतु महेश्वरी 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की पढ़ाई की थी। ऋतु महेश्वरी ने सरकारी सेवा की शुरुआत लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी।

सबसे पहले उनको वर्ष 2005 में लखनऊ से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती मिली। वह अभी तक पीलीभीत, संभल,  शाहजहांपुर और गाजियाबाद आदि जनपदों में डीएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। ऋतु महेश्वरी 12 जुलाई 2019 से नोएडा की सीईओ हैं। अब ऋतु महेश्वरी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की अतिरिक्त सीईओ और नोएडा मेट्रो की एमडी के रूप में भी कार्य करेंगी। आपको बता दें कि ऋतु सिंतबर 2019 में नोएडा मेट्रो की एमडी बनीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय