Saturday, April 19, 2025

दुष्कर्म पीड़िता को जेल में बंद आरोपी के परिजन दे रहे एसिड डालने की धमकी

मेरठ। शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के मामले में जेल गए आरोपी शिक्षक के परिजन अब पीड़िता की जान के दुश्मन बने हुए हैं। एसएसपी दफ्तर पहुंचीं पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। इस मामले में नौचंदी पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में मुंडाली क्षेत्र के भूपेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जल में फंसाया था। इसके बाद तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान भूपेंद्र का टीजीटी में चयन हो गया और वह देवरिया में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हो गया। इसके बाद भूपेंद्र उससे शादी करने से मुकर गया।

पीड़िता ने उसके खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भूपेंद्र जेल में है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी के परिजन लगातार पीड़िता का पीछा करके उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। इसके चलते वह कचहरी भी नहीं जा पा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ जेल में बंद मुस्कान को गर्भवती होने पर दूसरी बैरक में किया गया शिफ्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय