Tuesday, April 15, 2025

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के यहां छापा मारा है। ईडी ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। मंत्री की सिविल लाइंस इलाका स्थित आवास सहित उनसे जुड़े 9 परिसरों पर केंद्रीय एजेंसी की सर्च चल रही है।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई कर रहे ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम भी है। 57 वर्षीय राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'कोई दंगा फसाद नहीं, एक-दो घटना घटी होगी'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय