Sunday, May 18, 2025

पाकिस्तान से मेरठ आई बहन ने संपत्ति में हिस्सा मांगा, धमकी का आरोप

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर के रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन पर पाकिस्तान से आकर उसकी संपत्ति में हिस्सा मांगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है अज्ञात लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्याम नगर के रहने वाले युवक आसिम बेग ने अपनी बहन पर पाकिस्तान से आकर संपत्ति में हिस्सा मांगने का आरोप लगाया। आसिम ने थाने में शिकायत में बताया कि आठ नबंवर को उसकी बहन शबनम पाकिस्तान से मेरठ आकर रह रही है और जायदाद में हिस्सेदारी की मांग कर रही है।

आरोप है कि देर रात तीन अज्ञात लोगों ने घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय