Thursday, May 15, 2025

शामली में युवती के साथ गाली गलौज का विरोध करने पर मां और मौसी के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दी तहरीर

शामली। शहर कोतवाली पहुंची एक महिला ने पुत्री के साथ गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

आपको बता दें कि शहर के मोहल्ला बरखड़ी निवासी महिला कुसुम अपनी बहनो के साथ शहर कोतवाली पहुंची। जहा उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया की गत दिवस उसकी पुत्री शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाई अट्टा से गुजर रही थी। आरोप है की तभी वहा रहने वाली महिला उमा ने उसकी पुत्री के साथ बेवजह गाली गलौज की।

 

जिसके बाद घर पहुंची युवती ने सारा वाक्या अपनी मां को बताया जिस पर युवती की मां और मौसी उस महिला के पास पहुंचे और गाली गलौज किए जाने का विरोध किया तो महिला ने अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर महिला और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी। जिसमें दोनों महिलाओं को काफी गुम चोट आई है। जिसके चलते महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय