Saturday, May 18, 2024

कांग्रेस के कैश कांड पर भाजपा हमलावर, धीरज साहू को बताया राहुल गांधी का करीबी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
  • हरेंद्र मलिक सपा 49%, 13922 votes
    13922 votes 49%
    13922 votes - 49% of all votes
  • संजीव बालियान बीजेपी 43%, 12420 votes
    12420 votes 43%
    12420 votes - 43% of all votes
  • दारा सिंह प्रजापति बसपा 6%, 1617 votes
    1617 votes 6%
    1617 votes - 6% of all votes
  • कोई अन्य 2%, 681 vote
    681 vote 2%
    681 vote - 2% of all votes
Total Votes: 28640
April 16, 2024

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के परिसरों पर छापे में अब तक 300 करोड़ रुपये की बरामदगी किये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। भाजपा ने धीरज साहू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अत्यंत करीबी बताते हुए कहा है कि यही कांग्रेस पार्टी का चेहरा, चाल और चरित्र है।

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के पास से 300 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। साफ है कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मस्थली बन गई है। तीन बार से राज्य सभा सदस्य धीरज साहू राहुल गांधी के काफी करीबी हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 300 करोड़ से ज़्यादा रुपये की बरामदगी चिंताजनक है। तीन दिनों से चल रही इस छापेमारी में इतना पैसा मिला है कि आईटी डिपार्टमेंट 157 बोरियां लेकर आया और वो भी कम पड़ गईं। नौ अलमारियां और रुपये गिनते गिनते मशीनें ख़राब हो गईं और अधिकारी थक गये लेकिन नोट कम नहीं पड़ रहे। यही कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा है। जहां जहां उनकी या समर्थित सरकारें हैं, ऐसे तमाम नेता तिजोरियां भर रहे रहे हैं। जाहिर है कि पार्टी हाईकमान को भी हिस्सा जाता ही होगा वरना इतना पैसा जमा करने की किसकी हिम्मत है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय