Sunday, February 23, 2025

सपा विधायक के अनशन में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी बोले-जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर इंसानियत की लड़ाई लड़ी जा रही

मेरठ। निजी अस्पतालों के खिलाफ चल रहे सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा। अनशन में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल हुए। उन्होंने 11 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर खुद भी अनशन पर बैठने की घोषणा की।

कलक्ट्रेट में चल रहे विधायक अतुल प्रधान के आमरण अनशन स्थल पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंचे। इससे पहले भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी सपा विधायक के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। चढूनी ने कहा कि 11 दिसंबर तक प्रशासन द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर मैं भी अनशन पर बैठूंगा। विधायक अतुल प्रधान जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर इंसानियत की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस आंदोलन से प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि 11 दिसंबर की महापंचायत पूरी तरह ऐतिहासिक होगी। 1857 की क्रांतिधरा से अत्याचार के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है। यह मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है, यह मेरठ की जनता की लड़ाई है। निजी अस्पतालों की मनमानी से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। मरीजों से अनापशनाप बिल वसूले जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय