Monday, February 24, 2025

मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा ने किन्नरों को दिलवाई भाजपा की सदस्यता

मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा ने किन्नरों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा के मेरठ महानगर प्रवास के दौरान महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसमें महिला मोर्चा ने शहर विधानसभा के किन्नर समाज से संपर्क कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में किन्नरों की गुरु माता मुस्कान बहन और उनके साथ किन्नर समाज की बहनों ने भाग लिया। इस दौरान किन्नरों ने भाजपा में शामिल होने की सहमति जताई। जिस पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा ने किन्नरों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री डॉली गुप्ता, मेरठ भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबीता चौहान, सुनीता सैनी, संगीता पंडित, निशा कुशवाहा, साधना और पूनम इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर मंत्री रफीक अंसारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय