Monday, April 28, 2025

वर्तमान समय में महिला मोर्चा का मजबूत होना जरूरी: रितू

सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चाे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य रितु गर्ग ने कहा कि नये वोटरो से सम्पर्क कर सगंठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि वह कई राज्यो में कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा को मजबूत करने का काम कर चुकी है। आज के समय मंे महिला मोर्चाे का मजबूत होना बहुत जरुरी है।

आज रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला मोर्चाे की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व मे भाजपा महिला मोर्चाे की पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चाे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य रितु गर्ग का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। रितु गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम भी दिया है। आने वाले समय पर महिलाये सशक्त होगी, महिलाये सक्षम होगी।

उन्होने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होने ये भी कहा कि आने वाले समय मे देश मे सारे एमपी व एमएलए महिलाये होगी। उन्होने बताया कि बहुत सारी पार्टी ऐसी है जो महिलाओ को स्थान नही देती है। भाजपा एक समान रूपी पार्टी है। इसमे युवा व महिलाएं सब पार्टी व देश हित के लि काम कर रहे है।

[irp cats=”24”]

भाजपा महिला मोर्चाे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य रितु गर्ग ने सालासर बालाजी मंदिर मे जाकर दर्शन किये और भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाग लिया। रितु गर्ग ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए केन्द्र व प्रदेश के योजनाओ के बारे मे बताया व 2024 में मोदी की जीत का परचम लहराने का संकल्प लिया।

उसके उपरांत गागलहेड़ी में हरी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में आयेाजित कार्यक्रम मे भी भाजपा की उपलब्धियो के बारे मे बताया और पात्र लोगो को वोट बनवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान आरती शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी नेहा राणा, प्रभारी प्रमोद देवी, महामंत्री सारिका, महामंत्री कंचन धवन, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, आशा सब्बरवाल, नीलिमा राणा, कविंद्र, गीता, विनीत चौहान, मोनिका नरूला, सोनिया नेगी, नम्रता रस्तोगी आदि मौजूद रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय