Saturday, May 18, 2024

मेरठ में युवतियों से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोधी चौक पर युवतियों से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थाने के एसआई राकेश कुमार फैंटम कर्मियों के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि लोधी चौक पर दो युवक यहां से जा रहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। इनमें आरोपी फहीम निवासी हुमायूं नगर सिराज के मकान में किराए पर रहता है और दूसरा शाहरुख निवासी हुमायूं नगर है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय