Saturday, September 21, 2024

मुज़फ्फरनगर-नई मंडी थाना क्षेत्र में बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-58 पर बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया , जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुःखद हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार आज देर शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैडा बाइपास पर संगम होटल के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए।

 

नई मंडी थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त शिवकुमार व उसकी पत्नी पुष्पलता निवासीगण करावलनगर, दिल्ली के रुप में हुई है। जानकारी मिली है कि फिलहाल दम्पति उत्तराखंड के रायवाला में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से रायवाला ही जा रहे थे। रास्ते में हादसे में उनकी मौत हो गयी। थाना नई मंडी पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दम्पति की बाइक अनियंत्रित हुई और दोनो अचानक हाइवे पर सडक पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। दम्पति की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक है। परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय