Saturday, April 12, 2025

Ayodhya Airport पर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एयरपोर्ट को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा और इस नाम को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने और इसका नाम “महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम” रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने माना कि अयोध्या की आर्थिक क्षमता और वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को समझने, विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना उचित है।

अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम, “महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम” रखा गया है। इसके माध्यम से महर्षि वाल्मिकी को श्रद्धांजलि दी गयी है जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। इस प्रकार से हवाई अड्डे की पहचान में एक सांस्कृतिक स्पर्श जुड़ गया।

अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख तीर्थ स्थल के साथ ही एक बड़ा आर्थिक केंद्र बनने की स्थिति में है। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने और और व्यवसायों के लिए हवाई अड्डे की क्षमता दीर्घकालिक जरूरतों के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, CM रेखा गुप्ता ने किया सड़क डिवाइडर और जलापूर्ति का उद्घाटन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय