Tuesday, May 21, 2024

हस्तिनापुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में गुरुद्वारा थल्ली साहिब के बाहर आग सेक रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार (35) तीरथ सिंह पुत्र प्रभु सिंह किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री थल्ली साहिब के बहार देर रात बैठकर आगसेक रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर दो गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना का पता रविवार की सुबह 6 बजे उस समय लगा जब गुरुद्वारा साहिब के पाठी-पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे।

 

मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता प्रभु सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपनी ससुराल गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। वहां से आकर वह गुरुद्वारा साहिब में सर्दी होने के कारण आग सेकने लगा। माता-पिता ने सोचा कि तीरथ सिंह अपनी ससुराल रुक गया होगा। जब सुबह उन्हें उसकी हत्या की खबर लगी तो उनके होश उड़ गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय