Friday, April 11, 2025

हर्षोल्लास से मनाया पंजाबी वेलफेयर संगठन ने लोहड़ी पर्व, भंगड़ा व गिद्दा पर जमकर थिरके लोग

सहारनपुर। पंजाबी वेलफेयर संगठन के तत्वाधान में लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगड़ा व गिद्दा पर लोग जमकर थिरके।

अंबाला रोड स्थित पटेल नगर ग्राउंड में आयोजित लोहड़ी उत्सव की शुरुआत नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, संगठन के संरक्षक सुरेंद्र चौहान, राकेश खन्ना, दीपक अरोड़ा को पटका पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र सेल्फी प्वाइंट रहा, जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ खेत में लहलाती फसलों को दिखाया गया।

 

सभी ने लोहड़ी की रस्म अनुसार लोहड़ी जलाकर गीत गाकर और ढोल की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे को मूंगफली, रेवड़ी, फुले बांटे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि यह त्यौहार हमें हमारे बड़े बुजुर्गों के त्याग को याद दिलाता है। हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है और आज जब पूरे विश्व में ऐतिहासिक राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, ऐसे में इस त्यौहार की खुशी दुगुनी हो जाती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि हम सबको 22 जनवरी को दीवाली के रूप में मनाए और घर-घर दिए जलाने हैं।

 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज ने सभी लोगों को लोहड़ी पर्व का इतिहास बताते हुए दूल्हा भट्टी वाला की कहानी भी बताई। महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि ये देश त्योहारों का देश है। हमारे देश की हर्षाेल्लासित करने वाली संस्कृति इसकी मूल भावना है। साल के पहले त्यौहार की शुरुआत हो गई है।

यह भी पढ़ें :  रामनवमी के अवसर पर मंदिरों एवं शक्तिपीठों में होंगे भव्य भक्ति कार्यक्रम,24 घण्टे चलेगा अखण्ड रामायण पाठ

 

संगठन के संरक्षक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि युवा वर्ग को पर्वों की महत्व दर्शाने का सबसे अच्छा माध्यम यह कार्यक्रम है। भारतीय संस्कृति व परंपराओं का ज्ञान युवा वर्ग को होना चाहिए। मेयर और विधायक ने सभी सदस्यों के साथ लोहड़ी पूजन कर परिक्रमा करते हुए ढोल की थाप पर भंगडा और गिद्दा भी किया।

 

कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के आयोजन संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज, उपाध्यक्ष कवल सखुजा, चेयरमैन कुणाल गुलाटी को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

 

इस अवसर पर नितिन बजाज, रोहित घई, अमित मलिक,अरविंद खन्ना, मोहित अरोड़ा, दीपक गांधी, प्रदीप भटेजा, अमित सोनी, ऋषि चावला, संदीप बजाज, प्रथम अरोरा, हेमंत खन्ना, अरविंद खन्ना अनिल कालड़ा, नितिन बुद्धि राजा, शोभित बजाज, यश अरोरा वरुण, जय अरोड़ा, दीपक बुद्धि राजा, अमित गुंबर, तुषार मेहरवा, राजकुमार खन्ना, नानू अरोरा, डॉक्टर नवीन चड्ढा, डॉक्टर अभिषेक, रमन गाबा, जितेंद्र चावला, पंडित सुमित, सनी भाटिया, राहुल नारंग, शोभित बजाज, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय