Friday, April 18, 2025

लोहड़ी का त्योहार खुशहाली व सदभावना का पर्व: विवेक मनोचा

सहारनपुर। संयुक्त व्यापार संघ, पुल दाल मण्डी, द्वारा लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
स्थानीय पुल दाल मण्डी, मिश्रान चौक पर आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, संस्था अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर ने कहा कि लोहड़ी का पर्व खुशहाली व सदभावना का त्यौहार है। पूरे उत्तर भारत में यह त्यौहार बडे़ धूमधाम से मनाया जाता है।

 

उन्होंने कहा लोहड़ी पर्व मुख्यतः परिवारों में शुभ विवाह, शिशु जन्म होने आदि जैसे शुभ अवसरों को धूमधाम से बनाने हेतु होता है। कार्यक्रम को कृष्ण लाल ठक्कर, यशपाल मैनी, राजकुमार विज, ऋषिराज धींगडा, मदन लाम्बा, महेश नारंग द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरूण सचदेवा, शिव गुम्बर, सुमित झाम्ब, मनीष अरोडा, अनमोल ठक्कर, नीरज सेठ, अशोक छाबडा, नीरज जैन, मुकेश दत्ता, सचिन मनोचा, दीपक खेडा, कुलदीप विज, अरूण अग्रवाल, बंसल भल्ला, संजय बंसल, प्रदीप वर्मा, कमल चुग, आशीष, प्रदीप आहूजा,प्रवीण धींगडा, दलीप मोंगा, अर्जुन शर्मा, सतीश साहनी, सोने मनोचा, सतीश मिगलानी, सुनील मदान, चेतन, शिवम अरोडा, ओमपाल, संदीप विज, दीपक मदान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में लापता प्रीति का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय