Sunday, May 19, 2024

देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हुए युवक का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देवबंद। संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हुए युवक का पुलिस 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित की पत्नी ने सहारनपुर एसएसपी से पति की सकुशल बरामदगी गुहार लगाई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

देवबंद के मोहल्ला छिंपीवाडा निवासी महिला सीमा ने सहारनपुर एसएसपी को पत्र में बताया कि बीते 10 दिन पूर्व उसका पति मोनू नगर के कुछ लोगों के साथ घर से गया था, लेकिन इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं लग पा रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है पुलिस 10 दिन बाद भी उसके पति का सुराग नहीं लगा पाई। जिसके चलते उसे इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

 

 

ज्ञात रहे कि परिवार के लोग पिछले 10 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए मोनू की तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका अब तक भी कुछ पता नहीं चल पाया है। जिससे परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय