Tuesday, April 1, 2025

मुज़फ्फरनगर की महिला व्यापारी से दिल्ली के व्यापारी ने की ठगी, सिविल लाइन में हुआ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। महिला व्यापारी से दिल्ली से सामान भेजने के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नेहा तायल अंसारी रोड पर बालाजी सीसीटीवी सोल्यूशन के नाम से व्यापार करती हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से दिल्ली के मानसरोवर भवन नेहरू पैलेस में लक्की टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से सामान मंगाती रही हैं। आरोप है कि जनवरी माह में उन्होंने दिल्ली स्थित फर्म से 85 हजार का माल खरीदना तय किया और रकम भी खाते में जमा करा दी गई।

फर्म ने एक ट्रांसपोर्ट से माल भेजना बताते हुए व्हाटसएप पर बिल भेजा। मगर, माल नहीं आया। फर्म ने उनकी 85 हजार की रकम ठग ली।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकार की घटनाएं कई अन्य लोगों के साथ भी हो चुकी है, जो पुलिस से शिकायत नहीं करा पा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय