Sunday, September 8, 2024

बंगाल में तीसरी बेटी होने से नाराज माता-पिता, 4 महीने की बच्ची को पटक-पटक कर मारा,मौत

कोलकाता। बंगाल में एक दंपत्ति ने अपनी ही चार महीने की बच्ची को दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि वह उनकी तीसरी लड़की थी। घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल की है।

पीड़िता की पहचान खदीजा खातून के रूप में की गई है। जबकि, माता-पिता की पहचान रिंटू मंडल और बेलुवारा बीबी के रूप में की गई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

घटना पर सबसे पहले सोमवार की सुबह पीड़िता की दादी फिरोजा बीबी की नजर पड़ी। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों का बुलाया।

फिरोजा बीबी ने मीडियाकर्मियों को बताया, ”घटना रविवार रात को हुई लेकिन माता-पिता ने यह सुनिश्चित करने के लिए इसे पूरी रात छिपाए रखा कि बच्ची की मौत हो जाए। मेरा बेटा हमेशा नशे में रहता है। तीसरी लड़की के जन्म के बाद से, मेरे बेटे और उसकी पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता रहता था। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि झगड़े का ऐसा अंत होगा।”

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि माता-पिता के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के पीछे का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय