Sunday, September 8, 2024

शामली में बेखौफ चोरों ने अन्नदातात को बनाया निशाना, खेत से 50 कुंतल गन्ना हुआ चोरी

शामली। जनपद में कर इस कदर बेखौफ होते जा रहे हैं, कि पहले तो वह मकानो व दुकानों में चोरियां करते थे। लेकिन अब खेत में खडी किसानों की फसल भी सुरक्षित नहीं है। जहां रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में पड़ा हुआ करीब हजारों रुपए का गन्ना चोरी कर लिया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें पूरा मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली के जंगलों का है। जहां गांव में रहने वाले किसान कवरपाल के खेत है और गन्ने की फसल की कटाई चल रही है। बताया जाता है कि गत शाम किसान अपने अन्य मजदूरों के साथ करीब 50 कुंतल गन्ने की फसल की छिलाई कर उसे खेत में छोड़कर चला गया था। देर रात अज्ञात चोरों ने किसान के खेत में पड़ी गन्ने की फसल पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।

 

 

पीड़ित किसान को घटना का पता उसे वक्त चला जब वह सुबह खेत में कार्य करने के लिए पहुंचा तो खेत से गन्ना चोरी हुआ देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई और उसने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में आवश्यक जानकारियां जुटाई। वही पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही खेत से करने की फसल चोरी होने के बाद किसानों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय