Monday, April 21, 2025

मुंबई के नांदेड़ में तेज रफ्तार वाहन पुल से नीचे गिरा, 5 लोगों की मौके पर मौत

मुंबई। नांदेड़ जिले में भोकर-उमरी रोड पर मुगली के पास बीती रात तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को नांदेड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात में गायकवाड़ और भालेराव परिवार के 10 लोग शादी में शामिल होने के लिए नांदेड़ से भोकर आए थे। गुरुवार को शादी संपन्न होने के बाद रात में सभी लोग वाहन से भोकर से नांदेड़ लौट रहे थे। अचानक मुगली के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सविता श्याम भालेराव (25 वर्ष), प्रीति परमेश्वर भालेराव (8 वर्ष), सुशील मारोती गायकवाड (9 वर्ष), रेखाबाई परमेश्वर भालेराव (30 वर्ष), अंजनाबाई ज्ञानेश्वर भालेराव (28 वर्ष) के रूप में की गई है ।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पांच घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शवों को जिला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  साहब! पत्नी के पांच आशिक, जान से मारने की देती है धमकी, मेरी जान बचाओ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय