Wednesday, April 16, 2025

दिल्ली में पैसों के विवाद में स्क्रैप डीलर को मारी गोली,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली में पैसों के विवाद को लेकर 22 वर्षीय स्क्रैप डीलर को गोली मार दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि फरार चल रहे पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 10:20 बजे शास्त्री पार्क के सी-ब्लॉक के गली नंबर-9 के पीछे हुई। घायल की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है, जो स्क्रैप डीलर के रूप में काम करता है और उसके खिलाफ डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट सहित 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है, ये सभी पेशे से स्क्रैप डीलर हैं।” घटना के बाद शुरुआती जांच में पता चला कि शाहरुख और आरोपी फाजिल, प्रिंस और फरमान के बीच पैसों का पुराना विवाद है।

डीसीपी ने कहा, ”गुरुवार को, उन्होंने गली नंबर 9 में शाहरुख को घेर लिया। विवाद के बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। शाहरुख को पेट के दाहिने निचले हिस्से में गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।”

डीसीपी ने कहा, “शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307, 34 और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें :  डीआरडीओ ने क‍िया अत्याधुनिक लेजर प्रणाली का सफल परीक्षण, भारत चुनिंदा देशों में शामिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय