Monday, May 19, 2025

मुख्य सचिव ने हल्द्वानी पहुंचकर ली उच्च स्तरीय बैठक, दिये दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश

नैनीताल। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं डीजीपी अभिनव कुमार शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव ने नैनीताल की जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शांति को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश भी दिये।

उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके अलावा उन्होंने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण भी किया। साथ ही उन्होंने डीआईजी कुमाऊँ, जिलाधिकारी नैनीताल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य उच्च अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक भी की।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्र के अलावा हल्द्वानी सहित अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने आम जनता की क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहना भी की। सीएस ने कहा कि स्थिति का जायजा लिया गया है। मुख्यमंत्री स्थिति की निरन्तर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील भी की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय