Thursday, April 24, 2025

नोएडा में फेरे के समय पहुंची पुलिस, बारात बिना दुल्हन के वापस लौटी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की की शादी करवाई जा रही थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवाया तथा बारात बिना दुल्हन के वापस लौटी।

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में नाबालिक की शादी हो रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया था। शादी की चढ़त आदि रस्म भी हो गई थी, फेरे होने की रस्म शेष रह गई थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया।

[irp cats=”24”]

 

स्वजनों ने शादी रोकने का कारण पूछा तो प्रभारी ने बताया कि उन्हें लड़की नाबालिग होने की सूचना मिली है। संविधान में बाल विवाह करना अपराध होता है, इसलिए ये शादी नही हो सकती। प्रभारी को परिजनों ने लड़की का आधार कार्ड दिखाया जिसमें उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक थी। इसके बाद पुलिस ने उसका हाई स्कूल का प्रमाण-पत्र देखा जिसमें उसकी उम्र केवल 16 वर्ष 11 माह थी। पुलिस ने प्रमाण-पत्र को मान्य करते हुए शादी को रुकवा दिया। जिससे दूल्हा और बारात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने भी गांव जाकर लड़की से पूछताछ की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय