Wednesday, April 30, 2025

भारत बंद पर सीटू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया कार्यालय अरेस्ट

नोएडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बॉर्डर पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसकी वजह से शहर में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ।

 

भारत बंद के आह्वान पर आज जनपद गौतमबुद्व नगर में भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर पैदल मार्च किया किया। इस दौरान नोएडा, दादरी, जेवर तथा दनकौर क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद रही।
राष्ट्रीय आह्वान पर भारत बंद दौरान भाकियू नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में किसान नेताओं ने भंगेल के साथ ही नोएडा के कई क्षेत्रों में जुलूस निकाला।

[irp cats=”24”]

 

अशोक भाटी ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ है। पंजाब और हरियाणा से आए किसानों के ऊपर आशु गैस, वाटर कैनन और लाठियां भांजी जा रही है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि क्या अपना हक मांगना नाजायज है। सरकार समय रहते किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता कार उनकी बातें सुने अन्यथा भाकियू टिकैत कोई भी बड़ा निर्णय ले सकती है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
 

वहीं मजदूरों किसानों की कई मांगों व मुद्दों को लेकर मजदूर संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चे के संयुक्त आहवान पर आज हो रही देशव्यापी हड़ताल के तहत सेक्टर-8 नोएडा सीटू कार्यालय पर सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त सहित दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यालय अरेस्ट कर रखा है और उन्हें जुलूस निकालने से रोक दिया है। सीटू कार्यकर्ता कार्यालय पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय