Wednesday, May 22, 2024

सहारनपुर में दो शातिर वाहन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का  सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते अभियुक्तगण चाँद पुत्र कामिल निवासी विश्वास नगर थाना मण्डी सहारनपुर व रहमान पुत्र नसीम निवासी चाटका थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को जुल्मगढ की पुलिया से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तगण के कब्जे से मोटर साईकिल नम्बर UP-19-0878 इन्जन नम्बर HA11EYNHL60277 व चेचिस नम्बर MBLHAW127NAHLA0349 बरामद हुई है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय