Sunday, September 8, 2024

मुरादाबाद में बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों के साथ कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुरादाबाद। जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गली-मोहल्ले और कॉलोनी के मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से शिवालयों में अभिषेक किया। इस दौरान भगवान के शिव के उद्घोषों से मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। मुरादाबाद महानगर के प्राचीन व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा झारखंडी मंदिर नागफनी चौरासी घंटा मंदिर किसरौल में तड़के 3 बजे से कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ हो गया था।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुरादाबाद के विभिन्न सिद्ध पीठ व अन्य मंदिरों में प्रातः काल से प्रारंभ हुआ जलाभिषेक दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक व हवन भी किया गया। हरिद्वार व बृजघाट कांवर लेकर आए कावड़ बेड़ों व कांवरियों ने भी जलाभिषेक कर अपना संकल्प व्रत पूर्ण किया।

शिव मंदिरों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने शिवालयों में बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, दूध, मिष्ठान और फल अर्पित कर पूजन किया। सभी मंदिरों को फूल पत्तियों रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया था। मंदिरों में महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया गया सायंकाल महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय