Sunday, September 8, 2024

10 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ता देवबंद रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम करेंगे :- भगत सिंह वर्मा

देवबंद (सहारनपुर)।  भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने आज यहां पेपर मिल रोड कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों की सरकार से आर पार की लड़ाई होगी। 10 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन वर्मा के हजारों कार्यकर्ता देवबंद रेलवे स्टेशन पर रेलों का चक्का जाम करेंगे।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों का गेहूं, सरसों, बरसी और गन्ना तक बिल्कुल नष्ट हो गया है। भाजपा की योगी सरकार किसानों को एक लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने का काम करें। किसानों की फसले खुले आसमान के नीचे हैं। सरकार किसानों की फसलों का प्रीमियम भरकर बीमा कराए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की मांगे 100% जायज हैं। किसान बचेगा तो देश बचेगा। किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश महामंत्री असीम मलिक, प्रदेश सचिव ऋषिपाल गुर्जर प्रधान, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, जिला मंत्री महबूब हसन, रविंद्र चौधरी प्रधान, हरपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह,  कालू सिंह, डॉक्टर यशपाल त्यागी बुद्धू, नवाब अली, गयूर अली, आकाश चौधरी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय