Sunday, March 26, 2023

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार में मौजूद एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

कार की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की कार जब डिवाइडर से पलटी है तब उसके शीशे टूट चुके थे और कार का एक साइड डैमेज हो चुका था। कार के आगे का बंपर भी टूट कर काफी दूर पड़ा हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार करीब 1:30 बजे के करीब थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शोएब मलिक (25) पुत्र हाजी इस्लामुद्दीन, निवासी पंजाब नेशनल बैंक के सामने, रेलवे रोड दादरी, अपने एक अन्य साथी अरशद के साथ ई-10 कार से देवला से दादरी जा रहा था। तभी रूपबास बाईपास के निकट उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो शोएब की मृत्यु हो गई थी।

- Advertisement -

शोएब के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। साथ ही घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय