Tuesday, April 22, 2025

1 अक्टूबर को मेरठ में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का अधिवेशन

मुजफ्फरनगर। जिले के श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने प्रेस वार्ता कर आगामी एक अक्टूबर को मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में मुजफ्फरनगर के जाट समाज से पहुंचने का आवाह्न किया और उनके साथ संवाद कर बैठक की अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के आयोजक राम अवतार पलसानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 1 अक्टूबर 2023 को मेरठ में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश प्रदेश और विदेश से जाट समाज के लोग पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि यह जाट संसद राजनीतिक होगी और इसमें कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अपने हक अधिकार और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए एक बहुत विशाल संसद का अधिवेशन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियां पूरे देश और दुनिया में चल रही है। उन्होंने कहा कि आज के बाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश के गांव गलियों में घूम-घूम कर मेरठ में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जाट ससद का निमंत्रण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  फतेहपुर सीकरी तिहरे हत्याकांड को लेकर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय