Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में वांछित 14 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सहारनपुर। पंजाब के लुधियाना में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 14 वांछित आरोपियों को थाना कुतुबशेर पुलिस व पंजाब पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। देर शाम पंजाब पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ पंजाब ले गयी। सभी आरोपी झगड़े करने के बाद सहारनपुर में छिप कर रहे थे।

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर, उपनिरीक्षक सचिन पूनिया व पवन कुमार पंजाब के लुधियाना थाना डिवीजन नम्बर 1 के एसएचओ मनिन्दर कौर, एएसआई बिलोल सिंह व जगमोहन सिंह के नेतृत्व मंे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[irp cats=”24”]

 

जिनमें गुरदीप सिंह पुत्र सरदार रणजीत सिंह निवासी बस्ती जोदेवाल लुधियाना, गुरकमल सिंह पुत्र स.गुरू बख्शीस सिंह निवासी रायल लेन बंसत सिटी लुधियाना, ईशान प्रीत सिंह पुत्र सरदार जितेन्द्र पाल सिंह निवासी निम चौक लुधियाना, हेमन्त सलूजा उर्फ हैप्पी पुत्र स्व.हरीश चंद सलूजा निम वाला चौक लुधियाना, रविन्द्र सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी सरसपुर जालंधर, मनिन्द्र सिंह पुत्र स्व.हरजिन्द्र सिंह निवासी फील्ड गेज वाली गली लुधियाना, अंकुर पुत्र वेद प्रकाश निवासी नया मौहल्ला लुधियाना, कुलप्रीत सिंह पुत्र स्व.इकबाल सिंह, लवी पुत्र स्व.इकबाल निवासीगण माडल टाउन लुधियाना, मानवजीत सिंह पुत्र जतिन्द्र पाल सिंह निवासी विश्वकर्मा वाली गली लुधियाना, अमरजोत पुत्र सरदार अवतार सिंह निवासी नया मौहल्ला लुधियाना, सौरभ कपूर पुत्र कमल कपूर रेडी मौहल्ला लुधियाना, सुख मनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जनता नगर लुधियाना, गौरव पुत्र नवनीत निवासी शाहपुर रोड लुधियाना शामिल है।

 

एसपी सिटी मांगलिक ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में पिछले दिनों दो गुटों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलायी गयी थी। विवाद से जुड़े आरोपी सहारनपुर में आकर छिप गये थे। बीती रात्रि पंजाब पुलिस ने थाना कुुतुबशेर पुलिस को साथ लेकर दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पंजाब पुलिस सभी आरोपियों को लुधियाना लेकर चली गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय