Sunday, September 8, 2024

कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा पर POCSO का केस, 17 साल की लड़की ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री 81 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) की एक धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

येदियुरप्पा पर POCSO अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी एक प्रति का एक्सेस टाइम्स नाउ ने किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 17 वर्षीय शिकायतकर्ता अपनी मां के साथ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन गई थी, जहां प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

सूत्रों ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कथित घटना 2 फरवरी, 2024 को हुई थी, जब मां और शिकायतकर्ता यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने गए थे। येदियुरप्पा ने अभी तक शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय