Wednesday, April 2, 2025

अफगानिस्तान के बदख़्शान प्रांत के गवर्नर के जनाजे के दौरान आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत

काबुल। उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कई लोग हताहत हुए हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। रिपोटरें में कहा गया है कि मारे गए या घायल हुए लोगों में तालिबान के कई स्थानीय अधिकारी शामिल हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि यह धमाका बदख्शां प्रांत के डिप्टी गवर्नर की जनाजे की नमाज के दौरान हुआ। डिप्टी गर्वनर की इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार बम विस्फोट में मौत हो गई थी।

इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कार बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी। स्थानीय तालिबान के सूचना चीफ मुइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में मस्जिद विस्फोट में कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन कई लोग हताहत हुए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बदख्शां के तालिबान डिप्टी गवर्नर मौलवी अहमदी की काम पर जाते समय हमला करके हत्या कर दी गई थी, उस हमले में एक अन्य व्यक्ति मारा गया था जबिक छह अन्य घायल हो गए थे।

दो सूत्रों ने बीबीसी को पुष्टि की कि मस्जिद में तालिबान के दो स्थानीय अधिकारी मारे गए थे, जिनमें उत्तरी बगलान प्रांत के पूर्व पुलिस कमांडर भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट के बाद गोलियों की आवाज भी सुनी गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में कई हताहतों को राजधानी के अस्पताल में एंबुलेंस से आते देखा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय