Wednesday, July 3, 2024

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास घेराव करने पहुंचे आप कार्यकर्ता

मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मेरठ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जाफरपुर थाने में बंद कर दिया। इस दौरान आम आदमी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और योगी मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे आप मेरठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर दिल्ली पुलिस ने आप मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी सहित मेरठ से पहुंचे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जाफरपुर थाने में बंद किया। अंकुश चौधरी ने कहा अब ये इंक़लाबी कारवाँ रुकेगा नहीं जब तक कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहा नहीं कर दिया जाता है।

 

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से डर लग रहा है। हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि एक ऐसे शरथ चंद्र रेड्डी की गवाही पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया। जिसने भाजपा को 60 करोड़ रुपए की रिश्वत दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय