Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में किया रोड शो

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। बुधवार को पहले चरण में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जयंत सिंह ने मुजफ्फरनगर में रोड शो किया।

 

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, नगीना, रामपुर, मुरादाबाद और पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में रोड शो किया। यह रोड शो ग्रामीण इलाके के कई गांव से होकर गुजरा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय