Tuesday, April 29, 2025

ब्राज़ील में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत,15 घायल

रियो डी जनेरियो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सैन्य राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

यह दुर्घटना साओ जोआओ इवेंजेलिस्टा और साओ पेड्रो डो सुआकुई नगर पालिकाओं के बीच एमजीसी-120 क्षेत्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने सड़क पार कर रहे कुत्तों से बचने का प्रयास किया और बस पलट गई।

[irp cats=”24”]

चौबीस यात्रियों को ले जा रही बस मिनस गेरैस में क्षेत्रीय राजधानी बेलो होरिज़ोंटे और मिनस नोवास की नगर पालिका के बीच यात्रा कर रही थी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घायलों में से किसी की भी हालत नाजुक नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय